पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला काफी दिनों से बीमार थे
लखनऊ। पूर्व मंत्री व सरोजिनी नगर क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके शारदा प्रताप शुक्ला की मंगलवार सुबह मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है उनके जानकारों और मिलने वालों उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचने लगे हैं।
क्षेत्र में उनकी पकड़ और पहचान का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सेसरोजनीनगर से लगातार तीन बार रहे विधायक चुने गए और एक बार मंत्री पद की भी जिम्मेदारी संभाली। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता कहे जाते थे।
सरोजनीनगर क्षेत्र में शारदा शुक्ला के निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
सरोजनीनगर के रहीम नगर पड़ियाना गाँव के निवासी थे शारदा प्रताप शुक्ला का राजनीतिक जीवन काफी प्रभावशाली रहा समाजवादी पार्टी में रहने के बाद टिकट की अनबन को लेकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।














