Advertisement
Home अभी-अभी राजधानी में कोरोना 200 संक्रमित,इन क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा

राजधानी में कोरोना 200 संक्रमित,इन क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा

0
671

 

 

 

 

्लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मरीज शुक्रवार को तेज़ी से बढ़े। मरीजों की संख्या 200 के आंकड़े तक पहुंच गयी। 2 दिन पहले गाइडलाइन जारी करने के बाद भी लोगों ने मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ शहर में कुल ऐक्टिव केसों की संख्या 500 पार हो गयी है।

 

 

 

 

कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने वाले इलाकों में सबसे ज्यादा केस आलमबाग से 34 चिनहट से 15, अलीगंज से 27 इंदिरा नगर 24, सरोजिनी नगर से 17,सिल्वर जुबली17, रेड क्रॉस7, टूड़ियागंज से आठ तथा ऐशबाग से एक केस मिले। इसके अलावा मोहनलालगंज बख्शी का तालाब व माल क्षेत्र में 1-1 कोरो ना का केस है।

 

 

 

 

 

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर निशांत निर्वाण ने बताया कि कोविड संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों में युवा वर्ग और वर्किंग लोग अधिक चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का और हैंड सेनीटाइजर का प्रयोग जरूर करना चाहिए। वृद्ध एवं बच्चों को भीड भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचे।सर्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भी वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें।

 

 

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल का कहना है कि जांच की संख्या बढ़ा दी गई है और पॉजिटिव होने वालों का जिनोम सीक्वेंसिंग कराया जा रहा है। फिर भी ख़ुद लोगो को मास्क व हैंड सेनीटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleरिकार्ड: यहां पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के
Next articleपार्किंसन रोग का शुरू में पहचान करेगी यह नयी तकनीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here