शिवाजी मार्ग के ‘राजा गणपति महाराज’ की प्राण प्रतिष्ठा

0
43

17वें श्री श्री गणेश उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

​लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग साइन कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होने वाले 17वें वार्षिक ‘श्री श्री गणेश उत्सव’ का सोमवार को रंगारंग और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिवाजी मार्ग के ‘राजा गणपति महाराज’ की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

​व्यापारियों ने किया उद्घाटन
गणेश महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा, अभिनव गुप्ता, आदि श्री, अभियान, दिव्यांश शुक्ला और ओम प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
​वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा
उद्घाटन के पश्चात पंडित श्याम जी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार और संपूर्ण विधि-विधान के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य देव का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए।

​महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, बंटा प्रसाद
संध्याकाल में गणपति महाराज की संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आरती के पश्चात सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान अगले कुछ दिनों तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम अनवरत जारी रहेगा।

Previous articlePGI के ट्रॉमा सर्जनों का कमाल: VATS तकनीक से 1.2 लीटर मवाद निकालकर बचाई मरीज की जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here