Advertisement
Home अभी-अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को देखने पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को देखने पहुंचे

0
1433

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अचानक लोहिया संस्थान पहुंच गए । यहां पर भर्ती चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हाल-चाल लिया और डॉक्टर से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान परिजनों से भी बातचीत कर जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। रविवार की सुबह मुख्यमंत्री के लोहिया संस्थान पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। घर पर भागकर पहुंचे जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्था संभाली। निदेशक डा. सोनिया नित्यानंद के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टरों की टीमें भी तैनात हो गयी। सुरक्षा गार्डो ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर व्यवस्था चाक-चौबंद इतनी कर रखी थी कि कहीं से कोई तीमारदार मुख्यमंत्री के सामने पहुंचकर दिल फरियाद ना कर दे। हालांकि मुख्यमंत्री ज्यादा देर नहीं रुके और कल्याण सिंह का हाल-चाल लेकर डॉक्टर से बातचीत की और चले गए।

बताते चलें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान मे भर्ती कराया गया है। उनके शरीर मे सूजन है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे है।
पिछले सप्ताह कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार खून की जांच में यूरिया व करटिनिन बढ़ा है।
प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleइस राज्य में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के 93 केस, मचा हंड़कम्प
Next articleवजीरगंज में अवैध निर्माण तोड़ने में मलबा गिरा, दबा मजदूर जान बची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here