Advertisement
Home अभी-अभी PWD मुख्यालय में मिली क्लर्क की लाश,मचा हड़कंप

PWD मुख्यालय में मिली क्लर्क की लाश,मचा हड़कंप

0
1042

 

 

 

लखनऊ। पीडब्ल्यूडी में क्लर्क के पद पर तैनात विपिन मुख्यालय के कमरे में शव मिलने पर वहां की व्यवस्था की पोल खोल दी।देर रात विपिन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उधर मुख्यालय में क्लर्क विपिन की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया । बताया जाता है मुख्यालय में ही तैनात तीन लोग रात में शराब पी रहे थे। शाम को कार्यालय बंद होने के बाद गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात हो जाता है। अंदर आने जाने की जानकारी होती है।

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस को मौके पर शराब की बोतलें मिलीं है। हजरतगंज पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद। पत्नी सपना सिंह का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

पत्नी का आरोप विपिन के साथ थे इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश। पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। मौजूद दोनों लोगों ने किसी को जानकारी भी नहीं दी।

 

 

 

 

 

 

बताया जाता है कि वर्ष 2009 में पिता की मौत के बाद विपिन को पीडब्ल्यूडी में बाबू के पद पर नौकरी मिली थी।

जब कि मुख्यालय पर सुरक्षा गार्ड तैनात है। किसी को भी क्लर्क की मौत की भनक तक नहीं लगी। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के अंदर बाबू के शव मिलने से फैली सनसनी फ़ैल गयी है। बड़े अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleCorna: 33 दिन बाद आंकड़ा फिर सौ पार
Next articleरा.महिला आयोग की अध्यक्ष ने परखी लोहिया संस्थान की व्यवस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here