Advertisement
Home अभी-अभी बालीवुड की इस चर्चित अभिनेत्री को कैंसर…

बालीवुड की इस चर्चित अभिनेत्री को कैंसर…

0
1467

न्यूज डेस्क । अपने जमाने में चर्चित अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल ने बुधवार को एक बयान में बताया कि उन्हें ” हाई ग्रेड कैंसर ” है। कैंसर की पुष्टि के बाद उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हाई ग्रेड कैंसर ऐसा कैंसर होता है, जिसमें कैंसर कोशिकाएं बहुत तेजी से बढती आैर फैलती हैं।

एक भावुक बयान में सोनाली ने कहा कैंसर फैलता गया, जिसका ” हमें सचमुच पता नहीं चला। ” उन्होंने कहा , लगातार हो रहे दर्द के चलते कुछ जांच कराई गईं जिसमें यह चौंकाने वाली बात सामने आई। इस मुश्किल घड़ी में मेरे दोस्त आैर मेरा परिवार इस मुश्किल वक्त में मेरे साथ हैं आैर हर तरीके से मददगार बना हुआ है। मैं बहुत खुशनसीब हूं आैर इन सबकी शुक्रगुजार हूं। ”

सोनाली ने कहा , ” मैं इसका सामना करूंगी क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरे पास मेरे परिवार आैर दोस्तों की ताकत है। इस बीमारी से लड़ने के लिए तत्काल आैर तेजी से कदम उठाने के अलावा कोई तरीका नहीं है .. हम आशावादी बने हुए हैं आैर मैं इस रास्ते में आने वाली हर मुश्किल से लड़ने के लिए दृढ हूं। ”

उन्होंने कहा , ” पिछले कुछ दिनों में मिले अथाह प्यार आैर समर्थन ने मेरी मदद की जिसके लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं।”
बताते चले कि सोनाली को 90 की दशक में आई ” सरफरोश “”, ” दिलजले “” आैर ” डुप्लीकेट “” जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्मकार गोल्डी बहल से शादी की थी। दोनों का 13 वर्षीय एक बेटा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकैंसर संस्थान से इस्तीफा देंगे डॉ पाहवा
Next articleतबादले के डर से पैरामेडिकल कर्मी मानसिक तनाव में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here