Advertisement
Home India अंतिम दिन जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राहुल

अंतिम दिन जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राहुल

0
1052

डेस्क। गुजरात में चुनाव प्रचार में मंदिरों का दर्शन करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रचार अभियान के अंतिम दिन यहां प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया। गुजरात में 26 से अधिक मंदिरों का दौरा कर चुके श्री गांधी मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके प्रमुख पुजारी महंत दिलीप दास जी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। अपनी वार्षिक रथयात्रा के लिए मशहूर इस मंदिर में श्री गांधी ने आरती में भी भाग लिया। उन्होने इसके साथ ही चुनाव के दौरान राज्य के 27 प्रमुख मंदिरों का दौरा किया जिसमें सोमनाथ का उनका विवादित दौरा भी शामिल था। वह अक्षरधाम, खोडलधाम, शामलाजी, डाकोर के रणछोड़राय जी मंदिर, चोटिला के चामुंडामाता मंदिर, बहुचर माता मंदिर आदि में जा चुके हैं।

आश्चर्यजनक बात यह है कि मंगलवार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अंबाजी मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। श्री गांधी पहले ही इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। भाजपा ने श्री गांधी के मंदिर दौरों को भी चुनावी मुद्दा बनाया था। इसे कुछ विश्लेषकोें ने भाजपा के’हिन्दुत्व”का सामना करने के लिए कांग्रेस का’साफ्ट हिन्दुत्व”यानी नरम हिन्दुत्व वाला कदम करार दिया है। राज्य में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव लिए मंगलवार शाम प्रचार समाप्त हो जायेगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपहला सेक्टर स्टेम सेल बैक…..
Next articleजाह्वी के डेब्यू करने से खुश हैं श्रीदेवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here