Advertisement
Home Health Care इतनी भी वाइन या बियर पिया, कम होगी उम्र

इतनी भी वाइन या बियर पिया, कम होगी उम्र

0
1031

डेस्क। जो इस मुगालते में रहते है कि वह हफ्ते में चार- पांच गिलास की शराब का सेवन करते है आैर उन्हें कोई बीमारी नहीं ंहोगी। नये अध्ययन में पता चला है कि हफ्ते में पांच गिलास से अधिक वाइन या बीयर पीने से भी उम्र घट सकती है। यह चौकाने वाली जानकारी एक अध्ययन में सामने आयी है। शोधकर्ताओं की माने तो अधिक शराब पीने से मस्तिष्काघात , घातक एन्यूरिज्म , दिल का दौरा आैर मौत होने का खतरा अधिक रहता है।

सामने आए तथ्यों से उन धारणाओं को चुनौती मिलती है जिसमें माना जाता रहा है कि कम मात्रा में शराब पीना हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता है। इससे हाल में ब्रिाटेन के कम शराब पीने के दिशा – निर्देश को बल मिलता है।
ब्रिाटेन स्थित कैम्ब्रिाज विश्वविद्यालय के एंगेला वुड ने बताया , ” इस शोध का महत्वपूर्ण संदेश है कि अगर आप पहले से शराब पी रहे हैं, तो कम शराब पीने से आपको अधिक दिनों तक जीने में मदद मिलेगी आैर रक्तवाहिका संबंधी कई परिस्थिति में आपको कम खतरा का सामना करना पड़ेगा। ”

यह अध्ययन की जानकारी द लांसेट पत्रिका में छपी है। इस अध्ययन में पूरी दुनिया में 19 देशों के इस समय शराब पीने वाले करीब 600,000 लोगों को शामिल किया गया आैर उनके स्वास्थ्य आैर शराब पीने के आदतों का आकलन किया गया। अध्ययन में शामिल होने वाले लोग से उम्र , धूम्रपान , डायबिटीज का बैक ग्राउंड , शिक्षा का स्तर आैर पेशा के विषयों पर सवाल किया गया था। इस शोध के बाद लोगों के अब शराब को लेकर नये सिरे से सोचना होगा कि हफ्ते में जाम कितनी बार टकरा जाए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleराष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब का योगदान महत्वपूर्ण
Next articleसमाज की मुख्य धारा से गरीब दलितों को जोड़ना प्राथमिकता : सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here