आईना के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम

0
40

अनाथ बच्चों ने किया शुभारंभ, निशुल्क चिकित्सा शिविर बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। जेठ माह में आयोजित होने वाले पारंपरिक धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन (आईना) द्वारा आयोजित भव्य भंडारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। लगभग 21 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं तथा आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान अयोध्या के हनुमानगढ़ी से आए कृष्णकांत दास एवं कुलदीप पांडे के निर्देशन में संपन्न हुआ। अयोध्या से पधारे आचार्यों और विद्वान पंडितों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

भंडारे का सबसे विशेष और भावनात्मक क्षण तब रहा जब अनाथ आश्रम से आए बच्चों ने प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
आयोजन के दौरान बड़े स्तर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि अवध हॉस्पिटल की टीम ने ब्लड सैंपल लिए। डॉ. शेख मोहम्मद ने भी लोगों को चिकित्सीय परामर्श और उपचार प्रदान किया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, पूर्व सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार, सुरेंद्र दुबे, शिव शरण सिंह, प्रमोद गोस्वामी सहित सैकड़ों पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
आयोजन की व्यवस्थाओं में आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गुरमीत सिंह, गौरव सोनकर, ज्ञानी त्रिवेदी, आलोक निगम, अनिल तिवारी, हेमंत चंदानी, अरुण मिश्रा, गौरव एडवोकेट, फैज मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद, हिमांशु भटनागर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। आईना परिवार के संरक्षक एवं संचालक डॉ. मोहम्मद कामरान के नेतृत्व में पूरे आयोजन का सफल संचालन किया गया। सेवा भाव और सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण इस आयोजन ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

Previous articleKGMU : वाटर टैंक साफ करते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत, जांच के आदेश
Next articleमोबाइल स्क्रीन ने बढ़ाईं सामाजिक दूरियां : कुंवर मानवेंद्र सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here