जिओ हॉटस्टार के सितारे संचिता बसु व धवल ठाकुर ने किये श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन

0
126

बड़ा मंगल पर लगे भंडारे में भक्तगणों को खुद प्रसाद वितरण किया

लखनऊ। जियोहॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ के सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यह दोनों कलाकार ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 2 के लांच से पहले लखनऊ प्रमोशन के लिए पहुंचे है।

मंगलवार को बीरबल साहनी मार्ग स्थित के श्री खाटू श्याम जी मंदिर जाकर जाकर दर्शन पूजन किया। यहां पर मौजूद पदाधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।जहां पर मौजूद लोग पहले सीजन के हिट हो जाने के बाद दोनों कलाकारों को पहचान गए। सभी लोगों में सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर को देखने की होड़ लगी हुई थी। मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन पूजा के बाद बड़ा मंगल होने पर लगे भंडारे में खुद जाकर लोगों को प्रसाद वितरण किया।

बताते चलें जिओ स्तर पर ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 1 में सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर के अभिनय को काफी पसंद किया था, जिसके कारण यह सीजन सुपर हिट रहा था। इसके बाद जिओ हाट स्टार पर दूसरा सीजन आ रहा है। इसलिए ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 2 के सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर कल कल गोमती नगर के होटल में पत्रकारों को सीजन 2 के बारे में जानकारी देंगे।

Previous articleKGMU में बड़ी पहल: अब गर्भ में ही पकड़ी जाएंगी आनुवंशिक बीमारियां, नवजातों की भी होगी मुफ्त जांच
Next articleबड़े मंगल पर राष्ट्रीय सनातन संघ का सेवा एवं श्रद्धा का संगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here