
बड़ा मंगल पर लगे भंडारे में भक्तगणों को खुद प्रसाद वितरण किया
लखनऊ। जियोहॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ के सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यह दोनों कलाकार ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 2 के लांच से पहले लखनऊ प्रमोशन के लिए पहुंचे है।
मंगलवार को बीरबल साहनी मार्ग स्थित के श्री खाटू श्याम जी मंदिर जाकर जाकर दर्शन पूजन किया। यहां पर मौजूद पदाधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।जहां पर मौजूद लोग पहले सीजन के हिट हो जाने के बाद दोनों कलाकारों को पहचान गए। सभी लोगों में सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर को देखने की होड़ लगी हुई थी। मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन पूजा के बाद बड़ा मंगल होने पर लगे भंडारे में खुद जाकर लोगों को प्रसाद वितरण किया।
बताते चलें जिओ स्तर पर ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 1 में सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर के अभिनय को काफी पसंद किया था, जिसके कारण यह सीजन सुपर हिट रहा था। इसके बाद जिओ हाट स्टार पर दूसरा सीजन आ रहा है। इसलिए ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 2 के सितारे संचिता बसु और धवल ठाकुर कल कल गोमती नगर के होटल में पत्रकारों को सीजन 2 के बारे में जानकारी देंगे।












