नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन द्वारा इमर्जेंसी रीजनल ट्रांसप्लांट सेटर स्टाफ पार्किंग में धरना*
लखनऊ।नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने आज सुबह 7:45 बजे ई एम आर टी सी की स्टाफ पार्किंग में फैकल्टी के लिए किए गए आरक्षण के विरोध में धरना दिया।
एन एस ए ने अपने सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी चिंताओं को प्रमुखता से उठाया। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि स्टाफ पार्किंग सभी कर्मचारियों के लिए समान होनी चाहिए। फैकल्टी द्वारा पार्किंग में अवैध कब्जे से नर्सिंग अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को रोजाना असुविधा हो रही है। धरने के दौरान चिकित्सा अधीक्षक एव नोडल सिक्युरिटी अधिकारी डी के पांडेय द्वारा धरना स्थल पर पहुंच कर बहुत जल्दी आरक्षण को समाप्त करने का आश्वासन दिया उसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है l एन एस ए ने तत्काल समाधान की मांग की और कहा कि यह मामला न्यायसंगत होना चाहिए। अभी ई एम आर टी सी स्टाफ पार्किंग से फैकल्टी आरक्षण हटा दिया गया है।
, एन एस ए का उद्देश्य प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर आकर्षित करना था, ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके,और भविष्य में पार्किंग आरक्षण की पुनरावृतिति ना हो सके इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा सोमवार को निदेशक महोदय के साथ मीटिंग रखी गई है। एन एस ए अपने सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। और आगे एक हफ्ता में सभी स्टाफ पार्किंग से फैकल्टी आरक्षण समाप्त नहीं किया गया तो एन एस ए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा एक और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज करेगा।
धरने में उपस्थित एन एस की अध्यक्ष लता सचान, महामंत्री विवेक सागर,उपाध्यक्ष सुजान सिंह,राजकुमार,संयुक्त मंत्री मनोज कुमार, अश्विनी कुमार, प्रचार मंत्री भानु प्रताप सिंह, मौजूद थे।












