पीजीआई कर्मचारी महासंघ चुनाव परिणाम घोषित: धर्मेश कुमार अध्यक्ष निर्वाचित, सीमा शुक्ला महामंत्री

0
158

लखनऊ। संजय गांधी पी जी आई के कर्मचारी महासंघ चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। कड़े मुकाबले के बीच विभिन्न पदों पर विजेताओं ने जीत दर्ज की। मतगणना देर तक चली, जिसके बाद आधिकारिक परिणाम जारी किए गए। अध्यक्ष पद पर धर्मेश कुमार ने 596 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज वर्मा को 381 वोट मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अजय कुमार (497) और मंजू लता यादव (481) विजयी रहीं। अन्य प्रत्याशियों में सुनीता सिंह (428), दीप्ति वर्मा (383) और रामपाल (207) को क्रमशः वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. नीलमणि ने 630 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि अंकुश वैद को 380 वोट मिले। महामंत्री पद पर सीमा शुक्ला ने 719 मतों के साथ शानदार जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी ललित मोघा को 380 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार (482) ने अभयानंद मिश्रा (465) को कड़े मुकाबले में हराया।

कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने 725 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि वीरेंद्र यादव को 453 वोट मिले।संगठन मंत्री पद पर अंकिता पांडेय (407) विजयी रहीं, उन्होंने वैभव श्रीवास्तव (366) को हराया। कार्यालय मंत्री पद पर बृज भूषण यादव ने 571 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि चंद्र प्रभा को 447 वोट मिले।
प्रचार मंत्री पद पर सुनील रूपजी (467) विजयी रहे, उन्होंने प्रीती मौर्या (326) को हराया।वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीकृष्ण पाल सिंह, गौरव श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, निखिल सक्सेना, वसीम अहमद और श्रीमती अचला मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी टी. एस. नेगी ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है।
इस चुनाव के परिणामों के साथ ही अब नई कार्यकारिणी पर कर्मचारियों की उम्मीदें टिक गई हैं, जो आने वाले समय में उनके हितों और अधिकारों की लड़ाई को दिशा देगी।

Previous articlekgmu ट्रामा सेंटर – 9 JR डाक्टर्स ने दिया इस्तीफा
Next articleआउटसोर्स सेवा निगम में देरी और वेतन न बढ़ने से लाखों आउटसोर्सिंग कर्मी उपेक्षित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here