Advertisement
Home अभी-अभी बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह

बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह

0
235

लखनऊ। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत नियुक्ति दी जाएंगी। इस खबर ने रिंकू सिंह के फैंस को डबल खुशी का मौका दिया है। पिछले दिनों ही सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई पर उनके फैंस झूम उठे थे।

बताते चलें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में जन्में रिंकू सिंह का जीवन चुनौतियों भरा रहा है। उनके पिता गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बांटने का काम करते थे। बचपन में रिंकू सिंह भी पिता के काम में मदद करते थे। इसके साथ उन्होंने क्रिकेट में अपनी मेहनत करना जारी रखा। आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के बाद बाद टीम इंडिया का हिस्सा बन गए।

हाल ही में रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में खेल, क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

अब समाचार यह है कि राज्य सरकार रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाने जा रही है। इससे रिंकू सिंह के प्रशंसकों को एक बार फिर खुशी का मौका मिल गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसरकारी अस्पतालों को मिले 355 विशेषज्ञ डाक्टर : ब्रजेश पाठक
Next articleAstronaut Shubhanshu को बहुत पसंद है शाहरुख की इस फिल्म का यह गीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here