Advertisement
Home अभी-अभी सरकारी अस्पतालों को मिले 355 विशेषज्ञ डाक्टर : ब्रजेश पाठक

सरकारी अस्पतालों को मिले 355 विशेषज्ञ डाक्टर : ब्रजेश पाठक

0
530

एनएचएम के तहत तैनात किए गए डॉक्टर
80 एनस्थीसिया विशेषज्ञों से सर्जरी को मिलेगी गति

लखनऊ। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में 355 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों की तैनाती की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकार अभियान चलाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर रही है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। रिवर्स बिडिंग के तहत 355 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन किया गया है।

*सर्जरी को मिलेगी गति*
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 80 एनस्थीसिया विशेषज्ञों का चयन किया गया है। इससे अस्पतालों में सर्जरी के लिए एनस्थीसिया विशेषज्ञों का इंतजार नहीं करना होगा। सर्जरी की संख्या में भी वृद्धि होगी। बच्चों को अच्छा व आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के लिए 78 बाल रोग विशेषज्ञों का चयन किया गया है। इससे बच्चों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

*महिला रोग विशेषज्ञों का भी चयन*
सुरक्षित प्रसव कराने के लिए 63 महिला रोग विशेषज्ञों की अस्पताल में तैनाती की जा रही है। इससे गर्भवती महिलाएं व विभिन्न बीमारी से पीड़ित महिलाओं को आसानी से उपचार मिल सकेगा। साथ ही 32 आर्थोपैडिक्स, 27 जनरल सर्जन, 20 पैथोलॉजिस्ट, 11 रेडियोलॉजिस्ट, 11 कन्सल्टेंट मेडिसिन, आठ जनरल मेडिसिन, आठ ईएनटी विशेषज्ञों का चयन किया गया है। एक चेस्ट फीजिशियन, पांच मानसिक रोग विशेषज्ञ, तीन माइक्रोबायोलॉजिस्ट, सात नेत्र रोग विशेषज्ञ व एक फिजिशियन का चयन किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleराजकीय नर्सेज संघ यूपी ने पदनाम परिवर्तन का स्वागत कर स्वास्थ्य मंत्री को दिया धन्यवाद
Next articleबेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here