इस गंभीर बीमारी के लक्षण दिखें कोरोना से मृत लोगो के मस्तिष्क में

0
760

 

 

 

 

न्यूज। कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के मस्तिष्क में सूजन आैर तंत्रिका क्षरण सहित ऐसे लक्षण मिले हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह लक्षण अल्जाइमर आैर पार्किंसन जैसे रोगों से मरने वाले लोगों में दिखते हैं।
अमेरिका के स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन आैर जर्मनी के सारलैंड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में आए निष्कर्ष से यह समझने में मदद मिल सकती है कि कोविड के कई मरीजों में तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याएं क्यों पैदा होती हैं।
अध्ययन ये जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह की दिक्कत कोविड के अधिक गंभीर होने के साथ बढती है आैर कभी-कभी कोरोना संक्रमण के बाद लंबे समय तक विकार बना रह सकता है।
अस्पताल में भर्ती लगभग एक-तिहाई कोविड मरीजों में भूलने की बीमारी, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आैर अवसाद के लक्षण देखे गए हैं।
इस अध्ययन से जुड़ी रिपोर्ट ‘नेचर” नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है आैर इसमें कहा गया है कि कोविड मरीजों के मस्तिष्क में सभी प्रमुख प्रकार की कोशिकाओं में सैकड़ों जीन का प्रतिक्रिया स्तर भिन्न होता है। अनुसंधानधकर्ताओं ने कहा कि इनमें से कई जीन सूजन संबंधी प्रक्रियाओं से जुड़े हैं।

Previous articleलोक बंधु की पैथोलॉजी में शॉर्ट सर्किट से आग, मचा हड़कंप
Next articleमानसून कमजोर, फिलहाल सात दिन तक बरसात नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here