पुलिस लाइन के चीफ फार्मेसिस्ट आर के चौधरी कोरोना से मृत्यु

0
1385

लखनऊ। लखनऊ के चीफ फार्मेसिस्ट आर के चौधरी आज कोविड से जंग हार गए, आज बीती रात्रि 2.30 बजे को उन्हीने लोहिया कोविड हॉस्पिटल में अंतिम सांसे लीं ।
फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि श्री चौधरी
लखनऊ के पुलिस लाइन में कार्यरत थे । कोविड-19 संक्रमित होने के बाद अत्यंत गंभीर स्थिति में लोहिया कोविड चिकित्सालय में भर्ती थे । श्री चौधरी जी सहारनपुर में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसो के मंडलीय सचिव भी रहे और लगातार फार्मेसिस्ट संवर्ग के उत्थान के बारे में चिंतित रहते थे ।
श्री यादव ने कहा कि आर के चौधरी अत्यंत मिलनसार प्रवृति के थे , उनका असमय निधन व्यक्तिगत मेरे लिए और संघ के लिए बहुत ही दुखद है, वही कोविड जैसी बीमारी के प्रति चिंता को बढ़ाने वाला है ।
महासंघ के संयोजक एवं फीपो के अध्यक्ष के के सचान, महामंत्री अशोक कुमार, डीपीए अध्यक्ष संदीप बडोला, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी नायक, उपाध्यक्ष ओ पी सिंह, जनपद शाखा के अध्यक्ष एस एन सिंह, सचिव जी सी दुबे, संविदा संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव डीपीए के जनपद अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारियो ने श्री चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते
हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की है

Previous articleकोविड-19 संक्रमित कर्मचारियों को इन मांग सहित पंचायत चुनाव ड्यूटी से मिले मुक्ति -परिषद
Next articleDelhi : सात घंटे का रात्रि curfew

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here