लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री भगवती सिंह के पर्थिक शरीर में निकला कोरोना का संक्रमण मिला है। अब उनके संपर्क में आने वालों की कोविड-19 जांच होगी।
रविवार को हुआ था समाजवादी विचारक भगवती सिंह का निधन।
शहर की आबोहवा से दूर बेकेटी स्थित चंद्र भानू गुप्ता डिग्री कॉलेज परिसर में अंतिम सांसे उन्होंने ली थी ।
रिवर बैंक कालोनी स्थित आवास पर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के बाद मेडिकल कॉलेज को अंगदान किया गया था।
मेडिकल कॉलेज में पर्थिक शरीर की हुई थी कोरोना की जांच।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार जनों को पार्थिक शरीर हैण्डओवर किया जाएगा। परिजन पार्थिव शरीर लेने मेडिकल कॉलेज पहुँचे।
अब उनके पार्थिव शरीर का बैकुण्ठ धाम में अंतिम संस्कार होगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में दाह संस्कार होगा।












