यहां फुल, वहां हॉफ डे चलेगी ओपीडी

0
737

लखनऊ। राजधानी के लोहिया संस्थान, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा पीजीआई में सोमवार को फुल टाइम ओपीडी का संचालन होगा, जबकि सरकारी अस्पतालों में ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होगी। वहीं मंगलवार को चिकित्सा संस्थान से लेकर सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों को इलाज मिलेगा। इसके अलावा किसी अप्रिय स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
पीजीआई, लोहिया संस्थान व केजीएमयू समेत अन्य चिकित्सा संस्थानों में सोमवार को सामान्य दिनों की तरह से ही ओपीडी का संचालन करके मरीजों को इलाज दिया जाएगा।

इसके अलावा सिविल, लोकबंधु, बलरामपुर, बीआरडी महानगर, झलकारीबाई, अवंतीबाई व रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ही इलाज दिया जाएग। सामान्य दिनों में ओपीडी का संचालन दोपहर दो बजे तक होता है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन समेत ब्लड आदि जांचें सुबह 11 बजे तक ही सरकारी अस्पताल में हो सकेगी। उसके बाद से बुधवार सुबह तक सभी चिकित्सा संस्थानों और सरकारी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों को इलाज दिया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआगरा का एक कोरोना संदिग्ध पाजिटिव
Next articleलोहिया संस्थान में फिलहाल भर्ती रूकी डाक्टरों की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here