आगरा का एक कोरोना संदिग्ध पाजिटिव

0
697

लखनऊ। आगरा से जांच के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय आयी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों में एक आैर रिपोर्ट पाजिटिव आ गयी है। आगरा प्रशासन को इसकी जानकारी दे गयी है। उधर रविवार को कोरोना के लक्षणों वाले 26 संदिग्ध मरीजों की जांच के नमूने केजीएमयू आये थे, इनमें एक को छोड़ अन्य सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। केजीएमयू के आइशोलेशन वार्ड में भर्ती इस मरीज को निगेटिव रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
आगरा से कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों ने नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे गये थे। इनमें कुछ मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर पुणे की लैब फिर जांच के लिए भेज दिया गया था। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे गये।

इनमें एक मरीज की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आ गयी है। उधर अमेठी निवासी महिला दुबई गयी थीं। वहां से लौटते वक्त उन्हें सर्दी.जुकाम और बुखार हुआ। लक्षणों के आधार पर उन्हें केजीएमयू के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। लार का नमूना माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजा गया। यहां पर जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी। लिहाजा महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी तरह लखनऊ निवासी एक व्यक्ति थाईलैंड गया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद मरीज मरीज में कोरोना वायरस संक्र्रमण के लक्षण नजर आए। एहतियातन लक्षणों के आधार पर युवक को केजीएमयू में भर्ती कराया। जांच के लिए लार का नमूना माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेज दिया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहोलिका दहन मुहूर्त सोमवार शाम 6:22 से
Next articleयहां फुल, वहां हॉफ डे चलेगी ओपीडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here