लखनऊ। गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहली बार चिकित्सक शिक्षक संघ का बैलेट पर चुनाव संपन्न हुआ। चिकित्सक शिक्षकों ने अपना- अपना मतदान करके पदाधिकारियों का चयन किया। चुनाव में अध्यक्ष डॉ राजन भटनागर को चुना गया। वहीं महासचिव एनेस्थीसिया विभाग के डॉ पीके दास को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर पैथालॉजी विभाग की डॉ. नमृता पुनीत अवस्थी का चयन हुआ है।
कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष को चुना गया है। चुनाव के बाद पदाधिकारियों ने एक मत से प्रदेश सरकार से पीजीआई के समकक्ष सांतवें वेतनमान की मांग की है। चुनाव के बाद महासचिव डॉ पीके दास ने कहा कि प्रदेश सरकार से लगातार सहयोग मिल रहा है यह पहला मौका है जब पीजीआई को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया गया,पर लोहिया संस्थान के डॉक्टर और कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया गया।
इससे डॉक्टर व कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। उपाध्यक्ष डॉ. नमृता पुनीत अवस्थी ने कहा कि चिकित्सक शिक्षक संघ शासन के उच्चाधिकारियों को प्रत्यावेदन भी देगी। उन्होंने कहा कि लोहिया संस्थान के डॉक्टर व कर्मचारी मरीजों की सेवा बड़ी शिद्दत से कर रहे हैं, यही वजह है कि संस्थान ने कम दिनों में ही उच्चस्तरीय तरक्की हासिल कर लिए है, यहां पर किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है जटिल से जटिल सर्जरी संस्थान के डॉक्टर कर रहे हैं, इसलिए सरकार डॉक्टरों की मेहनत का सम्मान करें और हमें जल्द से जल्द पीजीआई के समान वेतन व भत्ते प्रदान करें।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












