लॉरी कार्डियोलॉजी में मरीज के खाने में निकली मक्खी

0
1192

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज को दिये गये खाने में बृहस्पतिवार को मक्खी निकलने पर मरीज हंगामा मचा दिया। उसने जब इसकी शिकायत परिजनों ने अधिकारियों से करने की कोशिश की, तो पहले कर्मचारियों ने उसे धमकाया आैर उसके बाद डाक्टरों ने भी शांत रहने की हिदायत दे दी। आरोप है कि जब वह नाराज हुआ तो डिस्चार्ज करने का चेतावनी दे दी गयी। हंगामे के बाद परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत विभाग के डॉक्टरों से की। किचन व्यवस्था के प्रबंधन से जुड़े डा. परवेज का का कहना है कि मक्खी निकली नहीं, गिर गयी होगी। किचन व्यवस्था चाक चौबंद है।

रायबरेली निवासी बैजनाथ को हार्ट की दिक्कत होने पर बुधवार को मरीज को लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। आरोप है कि किचन के कर्मचारी शाम को खाना बांट रहे थे। मरीजों को दी जाने वाली थाली में दाल, रोटी ,सब्जी आदि मौजूद थ। मरीज ने थाली को खोलकर देखा तो दाल में मक्खी पड़ी हुई थी। उसने तुरंत थाली देने वाले कर्मचारी को बुलाकर शिकायत की, तो वह कुछ नहीं बोला आैर उसने खाना बदलने के लिए वापस थाली को मांगने लगा। इस पर मरीज ने हंगामा शुरू कर दिया। तब तक कर्मचारी मरीज के पास आए। मरीज ने पूरा माजरा बताया। आरोप हैं कि डॉक्टर व कर्मचारियों ने मरीज पर शिकायत न करने का दबाव बनाया। फिर भी उसने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआयुष विभाग की लापरवाही, बच्चों की नही खबर ,अंतिम काउंसिलिंग आज
Next articleशहीदों के परिजनों को डाक्टर्स, स्टाफ व कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here