क्वीन मेरी में हुअा यह…

0
833

लखनऊ।  किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल की ओपीडी में आयी महिला मरीज की पर्स चोरी हो गया आैर महिला ने हंगामा मच गया। सुरक्षा गार्डो की काफी तलाश के बाद भी चोर का पता नहीं चल पाया। ओपीडी व रैन बसेरा में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। क्वीन मेरी अस्पताल में लगातार हो रही चोरियों से मरीज व तीमारदार दोनों परेशान है। सोमवार को ओपीडी में लगी महिला मरीज ने जब  डाक्टर को दिखाने के लिए अपना पुराना पर्चा निकला चाहा तो पता चला कि उसका पर्स ही गायब है। आस-पास काफी तलाशने के बाद भी पर्स नहीं मिल सका, तो महिला मरीज ने हंगामा मचा दिया।

इस पर सुरक्षा गार्डो ने भी चोर की तलाश करने की कोशिश की आैर इस चक्कर में अफरा-तफरी मची रही। बताते चले कि क्वीन मेरी अस्पताल में लगातार चोरी होने के बाद भी अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये जा रहे है। इसके कारण ओपीडी व रैन बसेरा में आये दिन होने वाली चोरियों होने के कारण हंगामा तो मच जाता है कि लेकिन चोर पकड़ में नही आता है। कुछ दिन पहले मरीज के गायब होने के अलावा मरीज के बाहर निकलने की सूचना से हड़कम्प मचा रहा था।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleवीडियो वाहन से कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश
Next articleस्टेम सेल बैंक की फाइल….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here