केजीएमयू में यहां बिकता है पानी

0
725

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शाताब्दी अस्पताल फेज दो में बीते तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है, यहां पर भर्ती गम्भीर रोगियों को दैनिक दिन चर्या के प्रयोग के लिए पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। पानी के लिए तीमारदार मरीजों के लिए पीने का पानी या तो ट्रामा सेंटर जाकर भरते है या पानी खरीद कर काम चला रहे हैं। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि खराब मोटर बनाने का काम राजकीय निर्माण निगम का है।

शताब्दी फेज-दो में दो दिन पानी की आपूर्ति न होने के कारण अफरा-तफरी बना हुआ है। कैंसर के भर्ती मरीज पीने केपानी के लिए परेशान है आैर उनके तीमारदार रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर से पानी भर कर ला रहे है। बाहर भी पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। उसके बावजूद केजीएमयू प्रशासन अपनी कोई जिम्मेदारी लेना नहीं चाहता है। केजीएमयू के अधिकारियों को शताब्दी में पानी न आने की जानकारी तक नहीं है।

शताब्दी अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार मनोहर ने बताया कि बीते सोमवार से पानी नहीं आ रहा है। शौचालय के लिए मरीजों तक को बाहर जाना पड़ रहा है। वहीं गम्भीर मरीजों के लिए शौचालय जाना भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। पानी न होने के चलते गंदगी का आलम यह है कि वार्ड में बदबू आने लगी है, जबकि जेई बब्लू सिंह ने बताया कि शाताब्दी फैज-? की मोटर खराब होने के कारण पानी नहीं आ रहा है। उस मोटर को बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम की है। वहीं केजीएमयू में एक दर्जन सहायक अभियंता व जूनियर अभियंता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार ने बताया कि देर शाम को ट्रामा वन की पाइप लाइन से जोड़ कर शताब्दी फेज दो की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।

Previous articleदवा से न जाए पेट दर्द तो यह हो सकती है बीमारी
Next articleदो घंटे के बाद मिला इमरजेंसी में इलाज…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here