गैर जनपदों में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, एक मौत

0
735
Photo Source: Daily Express

लखनऊ। गैर जनपदों के स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के स्वाइन फ्लू वार्ड में हो गयी। यह महिला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 67 मरीजों में स्वाइन फ्लू होने का दावा किया है। राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1667 मरीज पाजिटिव आ चुके है।

केजीएमयू में बुधवार को सिद्धार्थ नगर से महिला भर्ती होने के लिए आयी थी। इस महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों ने बताया कि लाल पैथ पैथालाजी से जांच कराकर आये यह मरीज का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया। आज इसकी मौत हो गयी। डाक्टरों का कहना है कि अभी स्वाइन फ्लू वार्ड में लगभग 19 मरीज भर्ती है। स्वाइन फ्लू प्रभारी डा. डी हिंमाशु ने बताया कि लगातार गैर जनपदों से गंभीर हालत में आ रहे है। अगर कुछ समय से पहले आ जाए तो काफी हद तक ठीक हो सकते है। उन्होंने बताया कि काफी मरीज ठीक हो जा रहे है। बुजुर्ग, बच्चा व कि सी क्रानिक डिजीज के मरीज जल्दी संक्रमण की चपेट में आते है।

इसी लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है, पर लोगों को खुद जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके अलावा राजधानी में बृहस्पतिवार को 67 मरीजों को स्वाइन फ्लू पाजिटिव होने की सूचना आयी। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि लगातार मरीजों के पाजिटिव आने पर टेमी फ्लू की दवा भी बांटी तो जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Previous articleमासूम की मौत, लापरवाही का आरोप
Next articleमरीजों की गुप्त शिकायत पर होगा एक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here