सीवीटीएस में विभाग प्रमुख का पद हुआ विवादित!

0
742

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्याल के कार्डियक वस्कुलर थोरोसिक सर्जरी (सीवीटीएस) के प्रमुख के पद को लेकर फिर विवाद उठ खड़ा हुआ है। केजीएमयू प्रशासन ने तत्कालीन प्रमुख डा. शेखर टंडन को हटाकर डा. एस के सिंह को विभाग प्रमुख बना दिया है। उधर डा. शेखर टंडन ने अभी विभाग प्रमुख पद के पदभार नहीं सौंपा है।

केजीएमयू प्रशासन ने सीवीटीएस विभाग के प्रमुख का पद अचानक डा. एस के सिंह को सौप दिया गया, जब कि डा. एस के सिंह पर परचेज , नियुक्ति व अन्य आरोप लगाने के बाद शिकायत राजभवन भेज दी गयी थी। यहां पर अभी शिकायत लम्बित चल रही है। बताया जाता है कि डा. शेखर टंडन इसी विवाद के बाद ही तैनाती पाये थे।

इसलिए शिकायतों का निराकरण न होने पर डा. एस के सिंंंह को पद भार दिये जाने के डाक्टर भी नाराज है। फि लहाल डा.टंडन ने आज विभाग प्रमुख का पद चार्ज डा. एस के सिंह को नहीं दिया है।

Previous articleस्वाइन फ्लू से 16 वीं मौत
Next articleलोहिया अस्पताल के गेट पर मिला नवजात का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here