स्वास्थ्य मेला तीन को

0
1510

लखनऊ। राजधानी के सीतापुर रोड के अहिबरनपुर स्थित मौसमबाग कालोनी में वरद सेवा समिति तथा वरदान डायग्नोस्टिक्स एवं पॉलीक्लीनिक द्वारा आगामी ३ सितम्बर को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नामचीन चिकित्सकों द्वारा लोगों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा साथ ही नि:शुल्क जांच भी होगी।

इस मेले में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉॅ.अम्बुकेश्वर सिंह,न्यूरो एंव दिमाग रोग विशेषज्ञ डॉ.एके.वर्मा,दंत एवं मुख सौन्दर्य विशेषज्ञ डॉ.अंकिता अग्रवाल,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अलका सिंह द्वारा लोगों को चिकित्सकीये परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा।

डॉ.ममता गौड़ ने बताया कि वरद सेवा समिति तथा वरदान डायग्नोस्टिक्स एवं पॉलीक्लीनिक द्वारा हर वर्ष स्वास्थ्य मेले का आयोजन कराया जाता है। जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में जहां एक तरफ लोगों को मुफ्त परामर्श दिया जायेगा। वहीं जांच भी नि:शुल्क होगी।

Previous articleयहां शव भी सुरक्षित नहीं………….
Next articleसंस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here