आग से मरीजों की मौत पर सीएम खफा, जांच के आदेश

0
1388

लखनऊ. देर रात तक किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भीषण आग से इसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई. आग लगने से 5 लोगों की मौत से आहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंच गए. यहां पर उन्होंने घटना का निरीक्षण किया. उन्होंने केजीएमयू कुलपति के साथ अन्य अधिकारियों से आग लगने के कारणों की जानकारी ली और तत्काल जांच के आदेश दे दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा आग लगने के कारणों की जांच जल्द की जाए. ताकि लापरवाही की सजा की जा सके.

उन्होंने ट्रामा सेंटर में आग लगने वाले स्थल और बालों का निरीक्षण किया वहां पर मौजूद मरीजों से भी बातचीत की हालांकि आग लगने के वक्त मरीज वहां बहुत कम संख्या में थे. केजीएमयू प्रशासन का का दावा है की देर रात आग पर नियंत्रण पाने के बाद इमरजेंसी भर्ती शुरू कर दी गई थी. आज दूसरे तल पर लगी थी और वहां भी व्यवस्था सुधारी जा रही थी. कुलपति का दावा था जहां-जहां मरीज शिफ्ट किए गए थे वहां वहां उन मरीजों को बीमारी के अनुसार डॉक्टरों की सेवा और दवाएं उपलब्ध करा दी गई थी.

हालांकि अभी भी तीसरे तल पर क्रिटिकल केयर और बाल रोग विभाग की चिकित्सा सेवा सुचारु रुप से पटरी पर नहीं आ पाई थी. बाहर रैन बसेरा से लेकर गेट तक सभी व्यवस्था अस्त व्यस्त थी . फिर भी मुख्यमंत्री के आने के पहले व्यवस्था को सुधारने की कोशिश की गई थी और इमरजेंसी को चाक-चौबंद कर दिया गया था.

Previous articleट्रामा में भीषण आग, दम घुटने से 3 की मौत
Next articleसरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी हुई फुल 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here