Advertisement
Home Crime किशोरियों से दुराचार के आरोप में तीन गिरफ्तार

किशोरियों से दुराचार के आरोप में तीन गिरफ्तार

0
955

लखनऊ। राजधानी की पारा और काकोरी पुलिस ने किशोरियों से दुराचार करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिर तार किया है। पीडि़त किशोरियों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

थाना पारा प्रभारी ने बताया कि न्यू पारा निवासिनी एक महिला ने अपने भतीजे पर उसकी 9 वर्षीय पुत्री से दुराचार और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी राजाजीपुरम तेज नारायण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पारा पुलिस ने आरोपी को आज इलाके से गिर तार कर लिया है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि पेशबन्दी और पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने युवक पर आरोप लगाया है। इसके अलावा पारा थाने पर एक अन्य महिला ने अपनी 8 वर्षीय पुत्री स्थानीय युवक पर दुराचार का आरोप लगाया था।

पारा और काकोरी इलाके में हुई थीं वारदातें –

पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने जानू के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी को गुरूवार को छापेमारी के दौरान गिर तार किया है। वहीं काकोरी निवासी एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री से दुराचार करने का आरोप सीतापुर निवासी फिरोज पर लगाया था। पीडि़त का आरोप था घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसकी पुत्री की अस्मत से खिलवाड़ किया है। काकोरी पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर लिया है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को जेल रवाना किया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article“बाइकर्स गैंग” पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Next articleआईसीयू में थी स्वास्थ्य सेवाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here