बदहवास हालत में मिली महिला

0
1148

लखनऊ। आईआईएम रोड़ पर युवती को आटो से फेंकने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि रविवार दोपहर एक महिला बदहवास हालत में हसनगंज क्षेत्र में मिली। महिला को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हसनगंज पुलिस को सूचना देकर महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शनिवार एक महिला रेलवे ट्रैक के किनारे सन्नाटे में अस्त-व्यस्त हालत में दिखी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। यहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉयल 100 पर तैनात सिपाही ने बताया कि महिला नशे की हालत में लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलम काम करने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Previous articleईद की तैयारी मे जुटे किशोर की करंट लगने से मौत
Next articleबताओ नही तो होगी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here