​योगी सरकार के निर्देश के बावजूद ई-टेंडर नहीं किया बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने

0
1209

योगी सरकार के निर्देशों को धता बताते हुए बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ई -टेंडर नहीं कर रहा है। अस्पताल में विधुत व विभिन्न कार्यो के लिए लाखों रुपये का टेंडर का ई- टेंडर नहीं किया हंै। इस टेंडर को ग्यारह मई को कार्य करने के लिए फर्म का निर्धारण करने के लिए खोला भी जाएगा। निदेशक डा. ई यू सिद्दीकी का कहना है उन्हें इस टेंडर की जानकारी नहीं है। अगर गलत होगा तो ठीक किया जाएगा। 
अस्पताल में स्थापित दो अद्द विद्युत सब स्टेशनों एवं जनरेटरों का संचालन एवं रखरखाव, विद्युत सामिग्री की आपूर्ति, विधुत रिवायरिंग समंधी कार्य के अलावा अस्पताल में स्थापित विभिन्न उपकरणों की मरम्मत तथा उनकी रंगाई पुताई सम्बधी कार्य कराया जाना है। इसके कार्य में अलग अलग मदों में लगभग लाखों रुपये खर्च होने है  आैर इस कार्य को करने के लिए टेंडर डाला जाना था, लेकिन बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने योगी सरकार के नियमों धता बताता हुए ई- टेंडर जारी करने के निर्देशों का पालन नहीं किया, जबकि अन्य विभागों ने प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करने हुए जारी टेंडर निरस्त करते हुए ई -टेंडर प्रक्रिया अपना लिया । 

अस्पताल में अपने तरीके से अप्रैल महीने में अखबार में इन कार्यो के लिए टेंडर निकाल दिया।  इस टेंडर में पुरानी प्रक्रिया दोहराई गयी है। आलम यह है कि टेंडर में फर्मो ने निविदा भी डाल भी दिया गया है आैर ग्यारह मई को यह टेंडर निदेशक के कमरे में ओपन किया जाएगा। 

Previous article​केजीएमयू में मिलेगी जेनरिक दवा
Next article​बलरामपुर अस्पताल को ई-हास्पिटल बनने में लगेगा वक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here