15 से काला फीता बांधकर विरोध करेगे केजीएमयू कर्मचारी

0
739

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 15 मई से तीन दिन तक केजीएमयू के कर्मचारी काला फीता बांध कर काम करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नही होती है तो सांकेतिक धरना, घेराव प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कुलसचिव को पत्र लिखा है। कर्मचारी परिषद द्वारा कुलसचिव को भेजे पत्र में केजीएमयू में कार्यरत कर्मचारियों को लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी रिक्त पड़े पदों पर पदोन्नति नहीं की गयी है।

Advertisement

कई पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को वरिष्ठïता सूची एवं एसीपी का लाभ भी नहीं दिया गया है। इस कारण कर्मचारियों को भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की माने तो लगातार केजीएमयू प्रशासन द्वारा उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। इससे पहले कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, जबकि उक्त कार्यो के लिए शासनादेश भी आ चुका है। फिर भी अधिकारी अनदेखी कर रहे है।

यही नहीं क्लीन ग्रीन योजना के तहत आयी लाखों की धनराशि भी वितरित नहीं की गयी। यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगे न मानी गयी, तो कर्मचारी आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे। कर्मचारी परिषद की माने तो पहले कर्मचारी तीन सप्ताह तक मांगे माने जाने का इंतजार करेंगे। उसके बाद काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करायेंगे और तब भी अगर केजीएमयू प्रशासन की आंखे न खुली तो आन्दोलन ही आखिरी रास्ता होगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनहीं जा रहा खर्राटा, कराये यह सर्जरी
Next articleइस उम्र में स्तन कैंसर की आशंका अधिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here