राजधानी में दो और लोग जीका वायरस की चपेट में

0
623

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में दो और लोग जीका वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब तक पांच लोग जीका की चपेट में आ चुके है। आलमबाग और एलडीए कॉलोनी के दो लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। यह दोनों अलग-अलग दो दिन पहले डेंगू-मलेरिया के शक में इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचे थे। इनकी डेंगू-मलेरिया की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जीका के सन्देह में नमूना जांच के लिए केजीएमयू की लैब भेजा गया था।
आलमबाग स्थित आजादनगर निवासी 42 वर्षीय पुरुष को एक सप्ताह पहले फीवर आया था। तीमारदारों ने स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया। फायदा नहीं हुआ। डेंगू-मलेरिया के शक में परिवारीजन मरीज को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। यहां डेंगू व मलेरिया की जांच कराई। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉक्टरों ने मरीज में जीका का शक जाहिर किया। क्योंकि मरीज को तेज फीवर सहित दूसरे लक्षण नजर आ रहे थे। डॉक्टरों ने नमूना केजीएमयू में जांच के लिए भेजा था। बुधवार को दोपहर में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इसी तरह एलडीए कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को भी फीवर आने के बाद लोकबंधु अस्पताल में डाक्टर को दिखाया गया। इनकी जांच रिपोर्ट भी जीका पॉजिटिव आया है।
जीका वायरस मरीजों की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर आजादनगर व एलडीए कालोनी में मरीजों के घर व आस-पास के घरों का निरीक्षण किया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी के कहना है कि जीका प्रभावित क्षेत्रों में सघन कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। अब तक पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की हालात स्थिर व सामान्य है। उन्होंने बताया कि नमूनों को केजीएमयू में जांच के लिए भेजा गया है।

Previous articleउच्च स्तरीय संसाधन वाले अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद पोस्टमॉर्टम संस्तुति की उम्मीद
Next articleस्वास्थ्य संवर्धन, स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोग निवारण में उत्कृष्ट है प्राकृतिक चिकित्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here