Advertisement
Home Medical News उल्टी- दस्त से 2 की मौत, दूषित जलापूर्ति का आरोप, जांच शुरू

उल्टी- दस्त से 2 की मौत, दूषित जलापूर्ति का आरोप, जांच शुरू

0
1026

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। सोमवार को बालू अड्डा स्थित संजय गांधी नगर में उल्टी- दस्त से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 90 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में 1 सप्ताह से दूसरी जलापूर्ति हो रही थी जिसके कारण लोग बीमार होना शुरू हो गए। एक दर्जन से ज्यादा मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत का हाल लिया। इसके अलावा संजय गांधी नगर का निरीक्षण किया।
बालू अड्डा निवासी हुसैन अली ने बताया कि उनके साढ़े 11 माह के बेटे हमजा को सुबह उल्टी-दस्त शुरू हुई। स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने बच्चे को महानगर स्थित निजी डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी। वहां जाने पर भी बच्चे को दिखाया नहीं जा सका। वहां से सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसी कानपुर से यहां रिश्तेदार के घर आए विकास (16) की भी उल्टी-दस्त शुरू हो गई, जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम गईं। परिजन शव लेकर कानपुर चले गए।
आज दोपहर करीब दो बजे स्थिति बिगड़ने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन परिजन बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग आस-पास की क्लीनिक से इलाज करा रहे हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंद के मुताबिक 12 मरीज भर्ती हैं।
सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल का कहना है कि क्षेत्र में शिविर लगाकर पीड़ितों को दवाएं बांटी गई हैं। बीमारी के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पानी की जांच कराई जा रही है।

यह लोग है बीमार
सफी (9), मुनीर (5), इरम (5), समरीन (5), शिवम (17), रिया (8), रश्मी (4), शमा बानो (17) और गौरिया (35) को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleभारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कर्मचारियों ने बुलंद की अपनी आवाज
Next articleभारत हिन्दू राष्ट्र न घोषित हुआ तो जल समाधि लेंगे परमहंस आचार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here