Advertisement
Home Medical News 3 बड़े अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या होगी दुगनी

3 बड़े अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या होगी दुगनी

0
846

लखनऊ। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते रहने के कारण अब इससे निपटने की रणनीति में भी बदलाव हो रहे हैं। जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में नया प्लान तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार से प्लान के आधार पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत राजधानी के तीन सबसे बड़े अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या दुगनी कर दी जाएगी।

 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार प्लान में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, संजयगांधी पीजीआई का राजधानी कोविड-19 हास्पिटल और गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नाम शामिल हैं। वर्तमान में अगर देखा जाए तो वर्तमान में गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में 140, केजीएमयू में 400, पीजीआई में 250 बिस्तरों की क्षमता है। इनके अलावा लोकबंधु अस्पताल में 255, राम सागर मिश्र अस्पताल में 75 बिस्तर हैं। जिला प्रशासन ने पहले ही निजी क्षेत्र के अस्पतालों में निरीक्षण कर बेड बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा साथ ही ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर जोर रहेगा। बिना मास्क घूमने वालों, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर कार्रवाई और तेज की जा रही है। पूर्व में थाना स्तरों पर 80 क्विक रेस्पॉन्स टीम संख्या और  बढ़ाई जाएंगी। साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र के संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क न बनाने वालों पर भी कार्रवाई तेज होगी। इसकी कार्ययोजना शुरू की जा चुकी है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकोरोना : जांच के लिए नयी रणनीति
Next articleसरकारी कार्यालयों को  जोड़ा जाये ई-आफिस प्रणाली से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here