Advertisement
Home India सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये मोबाइल एप लाएगी राजस्थान सरकार

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये मोबाइल एप लाएगी राजस्थान सरकार

0
1029
Photo Source: entrepreneur.com

जयपुर – सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2020 तक पचास फीसदी तक कमी लाने के लिए राजस्थान सरकार एक मोबाइल एप लाएगी।
चित्तौडग़ढ़ के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा विकसित करवाए गए मोबाइल एप ‘हमसफर’ का उद्देश्य राजस्थान में सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में कमी लाना है।

मोबाइल एप में एक बटन दबाने पर तुरंत सहायता उपलब्ध हो सकेगी –

राजस्थान के यातायात मंत्री यूनुस खान ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ के कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा के लिये एक अदभुत मोबाइल एप विकसित किया है, जिसे 13 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर शुरू किया जाएगा।  मोबाइल एप में एक बटन दबाने पर तुरंत सहायता उपलब्ध हो सकेगी। राज्यों के यातायात मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष खान ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्राजीलिया घोषणा पत्र के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सरकार वर्ष 2020 तक सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या को आधा करने की दिशा में काम कर रही है।

खान के मुताबिक भारत सरकार ने भी इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की इच जाहिर की है। पिले वर्ष डूंगरपुर जिले में एक सड़क हादसे के बाद अधिकारी ने यह मोबाइल एप विकसित करवाया था। उस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई थी।  एप इस मायने में महत्वपूर्ण है कि दुर्घटना के एक घंटे के भीतर उपचार मिलने पर घायलों की जान बचाई जा सकती है।

News Source: भाषा

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleनोटबंदी – आपके मन में भी होंगे कई सवाल
Next articleफेसबुक के साइड इफेक्ट, बड़े धोखे हैं इस राह में!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here