Advertisement
Home Medical News स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर लगा मिला ताला

स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर लगा मिला ताला

0
984

लखनऊ । सरोजनी नगर स्थित जेती खेड़ा मातृ शिशु कल्याण उपकेन्द्र पर मातृ एव शिशु कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह बुधवार को आैचक निरीक्षण करने पहुंची थी। यहां पर उन्हें ड्यूटी से स्वास्थ्य कार्यकर्ता गायब मिली, जिसे तत्काल निलबिंत करने का निर्देश दे दिया। बुधवार को किये गये आैचक निरीक्षण में उपकेन्द्र पर ताला लगा मिला था।

सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी के अनुसार निरीक्षण की जानकारी मिलने पर तत्काल गायब स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पुत्र ने आकर ताला खोल दिया था। निरीक्षण में उपकेन्द्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल दिखायी दी थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की थी कि यहां पर अक्सर ताला बंद मिलता है। सीएमओ डा. बाजपेयी ने बताया कि निलम्बित करने के साथ ही उसके वेतन भत्ते पर भी रोक लगा दी गयी है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleआईसीयू में थी स्वास्थ्य सेवाएं
Next articleदिल्ली में मैकडोनाल्ड्स के 43 रेस्तरां बंद , लाइसेंस खत्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here