PGI : 5kg वज़न की विशाल गर्भाशय की गाँठ (फाइब्रॉइड) की सफल सर्जरी

0
302

लखनऊ ।एसजीपीजीआई के स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) ओपीडी में एक तीस वर्षीय महिला पूरे पेट में फैली हुई एक विशाल गांठ की शिकायत लेकर आईं। जाँच के दौरान उनके गर्भाशय में 25 × 17 सेमी आकार की विशाल फाइब्रॉइड (गर्भाशय की गाँठ) तथा अंडाशय में 7 सेमी आकार की सिस्ट पाई गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल शल्य चिकित्सा द्वारा 5 किलोग्राम वज़न की गर्भाशय की गाँठ (फाइब्रॉइड) एवं अंडाशय की सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज का गर्भाशय, दोनों फैलोपियन ट्यूब एवं दोनों अंडाशय सुरक्षित रखे गए, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता संरक्षित रही।

ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ हैं तथा उनकी रिकवरी संतोषजनक है। ऑपरेशन को अंजाम देने वालों में समान्य अस्पताल की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ – डॉ. आयुषी।नर्सिंग स्टाफ- ज्योति, प्रगति, सोनाली, वंदना।

Previous articleKGMU दवा घोटाला: बर्खास्त कर्मचारियों की अलमारियों से फिर मिलीं लाखों की दवाएं
Next articleKGMU की नई पहल: ओपीडी में इलाज के साथ मिलेगा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here