Advertisement
Home Religious सहस्त्रनाम पाठ संग किया दूर्वा अभिषेक

सहस्त्रनाम पाठ संग किया दूर्वा अभिषेक

0
1075

 

 

 

 

लखनऊ। लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर ऑस्कर योग साईं कृपा केंद्र सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव 2021में तीसरे दिन रविवार को सुबह गणपति महाराज को मंत्रोच्चारण के बीच प्रसाद भोग लगाते हुए वंदना के साथ महा आरती का आयोजन किया गया। मौजूद सभी सैकड़ों स्थानीय भक्तों ने गणेश वंदना की। इसकेे बाद गणेश सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया गया। सहस्त्रनाम पाठ के बाद दुर्वा अभिषेक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इसमें सतीश,स्वाति,स्वास्तिक, विनीता ने भाग लिया। संयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि श्री गणेशोत्सव तिरंगे की थीम पर मनाया जा रहा है। यह थीम लोगों को बेहद पसंद आ रही है। कार्यक्रम सचिव सुमन पंवार ने बताया शाम को मेहंदी कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे से लेकर बड़े वर्ग की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया, महा आरती में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने बताया इस बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवत गीता सुंदरकांड और तुलसी के पौधे का वितरण अलग-अलग दिनों में किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक सुमन पवार ने बताया सिद्धिविनायक की पूजा अर्चना के साथ ही लोगों को डेंगू वायरल बुखार और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। लोग स्वस्थ रहें इसके लिए उन्हें छोटी-छोटी सावधानियां बताई जा रही है। जैसे घरों के गमलों में पानी ना भरे कूलर में पानी ना एकत्र हो साथ ही सभी लोग पूरी आस्तीन की शर्ट पहने पैंट पहने तथा बासी भोजन ना करें।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपैथोलॉजी की अलग-अलग रिपोर्ट से मरीज परेशान, किससे कराए इलाज
Next articleरिटेल केमिस्ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here