Advertisement
Home Medical News कैंसर मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराना पहला लक्ष्य:डा देवाशीष

कैंसर मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराना पहला लक्ष्य:डा देवाशीष

0
696

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के मानसिक स्वास्थ विभाग के अध्यक्ष डॉ देवाशीष शुक्ला को चक गजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ देवाशीष शुक्ला ने गुरुवार को प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण किया। सरकार और संस्थान के निर्देशक डॉ आरके धीमन के अधीन काम करेंगे। कैंसर मरीजों के लिए सरकारी योजनाओं को लागू कराना उनकी प्राथमिकता में है। आधुनिक कैंसर मरीजों के इलाज में आधुनिक सुविधाएं व संसाधन जुटाने की कोशिश करेंगे। ताकि अधिक से अधिक कैंसर मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधा का लाभ मिल सके।

डॉ देवाशीष शुक्ला ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए असाध्य व प्रधानमंत्री आयुष्मान समेत दूसरी योजनाएं को लागू करना प्राथमिकता में है।
कैंसर संस्थान में डॉक्टरों की अच्छी टीम है। जो मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करा रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मरीजों को मिल सके। इस दिशा में प्रयास किया करेंगे। उच्च अधिकारियों से वार्ता कर योजना को जल्द से जल्द लागू कराया जाएगा।

संस्थान में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित हो चुकी है। लाइसेंस की प्रक्रिया सीएमओ कार्यालय में विचाराधीन है। जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर लाइसेंस की प्रक्रिया को रफ्तार दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि संस्थान में रैन बसेरा की जरूरत अत्यधिक है। पूरे प्रदेश भर से मरीज यहां इलाज के लिए आ रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर रैन बसेरा बनवाया जाएगा। उसमें शौचालय से लेकर किचन तक इंतजाम होगा। यह प्रक्रिया भी जल्दी चालू की जाएगी।

निदेशक डॉक्टर आरके धीमान के निर्देश के अनुसार आधुनिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया चालू कराई जाएगी। उनके संचालन के लिए जरूरी पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। सरकार संस्थान को रफ्तार देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लिहाजा मरीज इलाज में काम आने वाली आवश्यक काम आने वाली आधुनिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया जल्दी प्रारंभ होगी। संबंध में सभी विभाग के डॉक्टर से मशीनों की लिस्ट मांगी जाएगी।

Previous articleKgmu कुलपति दलित या पिछड़ा वर्ग से बनाने की मांग
Next articleबढ़ रहा Eye flu , डॉक्टर से बिना पूछे दवा न लें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here