प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण का चलेगा अभियान: सिद्धार्थनाथ सिंह

0
408

लखनऊ । प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार अभियान चलाएगी। इसकी शुरूआत विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से होगी। सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्य में मौजूदा प्रजनन दर 2.7 को घटाकर 2.1 तक लाने का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा भारत की सकल प्रजनन दर 2.2 है जबकि यूपी में यही सकल प्रजनन दर 2.7 है।

Advertisement

उन्होंने कहा संसद में पेश आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भविष्य में प्रदेश की आबादी 17.3 की वृद्धि होने की उम्मीद है। बढ़ती आबादी प्राकृतिक आैर आर्थिक संसाधनों पर अपना दबाव बढ़ाती जा रही है। ऐसे में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा राज्य में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए बीती 1 जुलाई से राज्य में दस्तक अभियान शुरू किया गया है। सरकार राज्य में जनसंख्या नियंत्रण करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। इसके लिए परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चल रहे हैं।

उन्होने कहा पिछले सालों की तरह ही इस वर्ष भी विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से 24 जुलाई तक ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” मनाया जायेगा। बृहस्पतिवार को अभियान की शुरूआत जनजागरूकता रैली से होगी। अभियान में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी”, ‘मां आैर बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारी” थीम निर्धारित किया गया है। इस पखवाड़े में राज्य आैर जिले की स्वास्थ्य इकाईयों पर आमजन के बीच परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थायी विधियों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसर्जरी के 18 महीने बाद फिर धड़का ओरिजनल हार्ट
Next articleयूनानी दवाओं के शोध में आधुनिक विज्ञान को शामिल करे : प्रमोद कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here