राजधानी में अहिंसा सम्मेलन कल

0
8

विभिन्न क्षेत्रों के 10 ख्यातिलब्ध विद्वतजन हाेंगे सम्मानित

लखनऊ। वैचारिक क्रांति एवं सामाजिक समरसता काे लेकर आगामी दो अक्टूबर को अहिंसा सम्मेलन सुनिश्चित किया गया है। सम्मेलन में विद्वतजनों के द्वारा अहिंसा, शाकाहार, नशा मुक्ति, स्वदेशी, गाै माता के संरक्षण-संवर्धन और जैविक खाद के माध्यम से कृषि हेतु कार्य किए जाने पर संबाेधन दिया जाएगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के संयाेजक पवन जैन ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मांसाहार एवं मादक पदार्थों की ओर युवा पीढ़ी का झुकान बहुत ही चिंताजनक है। इसके दुष्परिणाम काे देखते हुए आवश्यकता है कि हम सभी संकल्पित हाेकर इस बुराई काे सदैव के लिए त्याग करें। अहिंसा-शाकाहार सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों से वरिष्ठ समाजसेवी जन पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के तारतम्य में देश के 10 ख्यातिलब्ध विद्वतजनाें काे आचार्य विद्यासागर राष्ट्र गाैरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। आचार्य विद्यासागर जी ने देश के विकास के लिए स्वदेशी व गाै माता के संरक्षण-संवर्धन पर विशेष जाेर दिया था। अहिंसा सम्मेलन से अहिंसा यात्रा का भी आयोजन किया गया है। गया है। क्याेंकि सदगुरु कबीर साहेब शाकाहार के प्रवर्तक थे। स्वतंत्र शाकाहार उन्मूलन के लिए प्रेरणादायक है।
अहिंसा यात्रा का शुभारंभ श्रीराम कृष्ण मठ निकट आईटी चौराहा से प्रारम्भ होकर माधव सभागार निरालानगर लखनऊ तक जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय शाकाहार परिषद द्वारा रात्रि कालीन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। श्री जैन ने बताया कि सम्मेलन काे सफल बनाने हेतु कार्यक्रम संयाेजक पवन जैन, शैलेन्द्र चतुर्वेदी और प्रमिल द्विवेदी, विद्युत जैन के साथ जन संपर्क भी किया गया। जिसमें विशिष्टजनाें से भेंट-मुलाकात हुई। उनसे कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही साथ लाेगाें से अपील भी गई कि ज्यादा से ज्यादा लाेग अहिंसा सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

Previous articleKgmu: उत्कृष्ट पीडियाट्रिक सर्जरी के लिए प्रो. जे.डी. रावत को मिला प्रतिष्ठित ‘सोगानी मेडल’
Next articlePGI: सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से टली ठगी, बुजुर्ग महिला को झांसा देकर गहने ऐंठने वाला जालसाज गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here