Advertisement
Home India पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद के 20 नये चेहरों में दो महिलाएं भी

पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद के 20 नये चेहरों में दो महिलाएं भी

0
1082

न्यूज – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 58-सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 20 नये चेहरों को जगह दी गयी हैं। खास बात यह है कि नये चेहरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मोदी मंत्रिपरिषद में पहली बार शामिल 20 मंत्रियों में पांच कैबिनेट स्तर के, एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य स्तर के मंत्री हैं। कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों में पांच नये चेहरे हैं, जिनमें एस जयशंकर, अर्जुन मुंडा, प्रलाद जोशी, अरविंद सावंत और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं। डॉ. जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने विदेश सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इस मंत्रीपरिषद में वह एक मंत्री गैर-राजनीतिक चेहरा हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों की कुल संख्या नौ है जिनमें से प्रलाद पटेल ही नया चेहरा हैं। मंत्रिपरिषद में शामिल 24 राज्य मंत्रियों में 14 नये चेहरे हैं, जिनमें फग्गन सिंह कुलस्ते, सोम प्रकाश, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, सुरेश चंदसप्पा अंगड़ी, अनुराग ठाकुर, किशन रेड्डी, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद सारंगी, कैलाश चौधरी और संजय शामराव, रेणुका सिंह सरूता एवं देबोश्री चौधरी शामिल हैं।

नये चेहरों में दो पूर्व मुख्यमंत्री – मुंडा और निशंक शामिल हैं और केवल एक -अरविंद सावंत- शिवसेना के हैं। मुंडा झारखंड के और निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सावंत महाराष्ट्र से शिवसेना के कोटे पर मंत्री बनाये गये हैं। कैबिनेट स्तर के नये मंत्रियों में शामिल प्रलाद जोशी कर्नाटक से चुनकर आये हैं। स्वतंा प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में प्रलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश से चुनकर आये हैं। श्री पटेल मोदी मंािपरिषद में भले ही पहली बार मंाी बने हैं लेकिन वह वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री रह चुके हैं।

किशन रेड्डी तेलंगाना से, सामराव महाराष्ट्र से, श्री ठाकुर हिमाचल प्रदेश से, अंगाड़ी कर्नाटक से, राय बिहार से, कटारिया पंजाब से, मुरलीधरन केरल से, रेणुका सिंह छत्तीसगढ़, सोम प्रकाश पंजाब, तेली असम से, सारंगी ओडिशा से, कैलाश चौधरी राजस्थान से और सुश्री चौधुरी पश्चिम बंगाल से हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleबाराबंकी शराब कांड: 22 डिस्चार्ज, भर्ती 23 मरीजों में नौ की हालत गंभीर
Next articleयहां ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here