PGI: क्रॉनिक पेन में इंटरवेंशनल पेन मैनेजमेंट कारगर

0
244

लखनऊ।SPARC 2026 (SGPGI पेन रिफ्रेशर कोर्स) का पहला दिन आज संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस कोर्स का विषय “सिर एवं गर्दन के दर्द: निदान और प्रबंधन” है।

कार्यक्रम की शुरुआत एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय धीरज के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने क्रॉनिक दर्द से संबंधित बीमारियों के बढ़ते बोझ पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रभावी प्रबंधन में इंटरवेंशनल पेन मैनेजमेंट की भूमिका पर जोर दिया।
वैज्ञानिक सत्रों में सिरदर्द, सर्वाइकोजेनिक सिरदर्द, चेहरे का दर्द, माइग्रेन, गर्दन का दर्द तथा ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

ऐ इस दौरान डॉ. सुजीत गौतम, डॉ. चेतना शमशेरी और डॉ. संदीप खुबा (SGPGIMS लखनऊ), डॉ. अजीत कुमार (AIIMS ऋषिकेश), डॉ. सरिता सिंह (KGMU लखनऊ), डॉ. शिवानी रस्तोगी (RMLIMS लखनऊ), डॉ. रवि शंकर शर्मा (AIIMS गोरखपुर), डॉ. राखी गुप्ता (HIMS लखनऊ) तथा डॉ. विनीता गोपाल (तिरुवनंतपुरम) सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।इस अवसर पर डॉ. अभिषेक राज सिंह द्वारा क्रॉनिक माइग्रेन में बोटुलिनम टॉक्सिन थेरेपी पर एक केस चर्चा भी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम का समापन “हाउ आई डू इट” शीर्षक से आयोजित इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ, जिसका संचालन प्रो. अनिल अग्रवाल ने किया। इस सत्र में विशेषज्ञों ने विभिन्न इंटरवेंशनल पेन प्रक्रियाओं के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। कोर्स का दूसरा दिन कल आयोजित होगा, जिसमें उन्नत इंटरवेंशनल पेन प्रक्रियाओं के लाइव डेमोंस्ट्रेशन किए जाएंगे।

Previous articlePGI : कम्प्यूटर, मोबाइल का ज्यादा प्रयोग सिर के अलावा इन अंगों में भी बढ़ा रहा असहनीय दर्द
Next articleराजन वर्मा डब्बू मेमोरियल टी20 की रोमांचक शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here