सीएम योगी रविवार को लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट की देंगे सौगात

0
42

194 कर्मियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (13 सितंबर) को राजधानी लखनऊ और रायबरेली के ऊंचाहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई बड़ी सौगातें देंगे और धार्मिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

​लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण
सीएम योगी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्थान के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री नई ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट (अंग प्रत्यारोपण इकाई) का लोकार्पण करेंगे। इस अत्याधुनिक यूनिट की शुरुआत से किडनी ट्रांसप्लांट के जरूरतमंद मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा और संस्थान में प्रत्यारोपण सेवाओं की क्षमता का विस्तार होगा।

​194 तकनीकी कर्मियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार और मानव संसाधन को सशक्त करने के उद्देश्य से सीएम योगी संस्थान के 194 टेक्निकल संवर्ग के नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संस्थान में 650 नर्सिंग अधिकारियों और पिछले वर्ष 150 नए फैकल्टी सदस्यों की तैनाती की जा चुकी है, जिससे लोहिया संस्थान की कार्यक्षमता में काफी वृद्धि हुई है।

​ऊंचाहार में श्री शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल
संस्थान के कार्यक्रम से पूर्व, मुख्यमंत्री रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा में सहभागिता करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिवकथा का वाचन कर रहे हैं।

Previous articleKGMU में 9वीं आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव और कैडेवरिक वर्कशॉप शुरू: जानें मरीजों को कैसे मिलेगा फायदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here