नवरात्रि विशेष: डाइटीशियन की सलाह डायबिटीज़ और BP मरीज व्रत में ऐसे रखें अपना ध्यान

0
270

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। इस दौरान लोग व्रत रखकर शरीर और मन को शुद्ध करने का प्रयास करते हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में कई बार व्रत के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। खासतौर पर डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर (BP), थायरॉयड या अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों में।

यह जानकारी  किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की सीनियर डायटिशियन  मृदुल विभा के अनुसार व्रत के दौरान सही आहार का चुनाव करना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहे और बीमारियाँ नियंत्रित रहें।

 

 

 

 

 

 

 

व्रत में क्या खाएं – हेल्दी विकल्प
फल और ड्राई फ्रूट्स: सेब, पपीता, अमरूद, बादाम, अखरोट – ये शरीर को ऊर्जा और फाइबर देते हैं
दूध और दही: प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत
सामक के चावल, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा: हल्के और आसानी से पचने वाले
साबूदाना (सीमित मात्रा में): ज्यादा मात्रा में लेने से शुगर बढ़ सकती है।नारियल पानी और नींबू पानी: शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डायबिटीज़ मरीजों के लिए विशेष सावधानी
लंबे समय तक खाली पेट न रहें – हर 2-3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं
ज्यादा मीठे फल (केला, चीकू) सीमित मात्रा में लें

साबूदाना, आलू और तले हुए व्रत के खाद्य पदार्थ कम खाएं
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जैसे सामक चावल, दही, मूंगफली लें
नियमित रूप से ब्लड शुगर मॉनिटर करते रहें।

हाई ब्लड प्रेशर (BP) मरीजों के लिए टिप्स
सेंधा नमक का उपयोग भी सीमित मात्रा में करें
ज्यादा तला-भुना और पैकेट फूड से बचें
पोटैशियम युक्त फल जैसे नारियल पानी, केला (सीमित मात्रा में) लें। पर्याप्त पानी पिएं।

अन्य बीमारियों में ध्यान रखने योग्य बातें
थायरॉयड: समय पर दवा लेना न भूलें, खाली पेट लंबे समय तक न रहें
किडनी/हार्ट मरीज: डॉक्टर और डाइटिशियन की सलाह से ही व्रत रखें
गर्भवती महिलाएं: व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें

 

Previous articlePGI : हेड इंजरी के प्रति जागरूक करते हुए निकाला वॉकाथॉन
Next articleकॉर्नियल दान एवं प्रत्यारोपण तंत्र में जागरूकता के लिए Task Force का गठन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here