मोहनलालगंज में आठ संदिग्ध मौत

0
661

लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में बीते बारह दिनों मे आधा दर्जन लोगों की सदिग्धं मौतों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। सीएमओ लखनऊ ने जानकारी मिलने के बाद तत्काल एक टीम भेज कर मृतक परिवारों से अलग- अलग 21 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिये गये है। इसके अलावा एडीओ (पंचायत) ने मऊ गांव के सभी मोहल्लों में टैकरो से मशीनों से सेनेटाइज कराया है। जानकारी के बाद भी देर से पहुंची सीएचसी डाक्टरों व स्वास्थ कर्मियों की टीम ने मृतकों के परिजनों से मौत के कारण एकत्र किये। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक जांच में दो मरीजों की हार्ट अटैक से मौत , एक पीलिया, एक हाइपरटेंशन,एक कमजोरी के कारण मौत,एक क्रोनिक डायबिटीज के कारण मौत बतायी है।

मऊ गांव में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों में चर्चा बनी है कि मौत होने से पहले मृतकों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उधर स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहा है। हो सकता है कि मोहनलालगंज सीएचसी के डाक्टरों पर कार्रवाई के साथ ही जांच भी करायी जा सकती है।
मोहनलालगंज सीएचसी अधीक्षिका ज्योति काम्बले ने बताया बीते कई दिनो में मऊ गाँव में आधा दर्जन संदिग्ध मौते होने की जानकारी जब मिली, तो तत्काल ही डाक्टरांे की टीम पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक जांच में रफीक (60) आठ व 16 अप्रैल को रमेश हार्ट अटैक से मौत , ननकू बीस अप्रैल पीलिया क्रानिक,बीस अप्रैल को ही मु. कमर की मौत हाइपरटेंशन, राम आैतार की पत्नी 19 अप्रैल को कमजोरी के कारण मौत, विष्णु पांच अप्रैल क्रोनिक डायबिटीज के कारण मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मौत का यह कारण परिजन बता रहे है। हो सकता है किसी में कोई कोराना के कोई लक्षण स्पष्ट नहीं दिख रहे हो, आैर संक्रमण फै ल गया है। इसलिए सावधानी बरतते हुए मृतक के परिवार के अलग- अलग लोगों का कोरोना जांच के लिए नमूना लेने स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची। यहां पर पुलिस की निगरानी में 21 लोगों का नमूना जांच के लिए लेकर भेज दिया गया है। नमूनों में मृतको के परिवारो सहित पड़ोसियों के दो -दो सैम्पल लिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टरों को गांव में निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : डॉक्टर को गोली मारी, लूट लिया मोबाइल, गाड़ी, बदमाश फरार
Next articleबीकेटी सीएचसी सील, एलटी कोरोना पाजिटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here