बीकेटी सीएचसी सील, एलटी कोरोना पाजिटिव

0
1542

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बख्शी का तालाब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लैबटेक्टीशियन में कोरोना की पुष्टि हो गयी। इसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र को सील करने से ही वहां तैनात डाक्टर व पैरामेडिकल तथा अन्य स्टाफ को कोरेटाइन में भेज दिया गया। इसके अलावा तीन पुराने कोरोना मरीजों की जांच में फिर से पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। अब तक राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 170 पहंुच गयी है, इनमें 70 तब्लीगी जमाती भी शामिल हैं। राजधानी में अब तक कोरोना के इलाज में 11 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की जांच में 704 नमूने की जांच की गयी। यह नमूने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी आये थे।

इनमें 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, जिसमें राजधानी में एक स्वास्थ्य कर्मी और बाकी तीन मरीजों की दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। यह सब कोरोना मरीज बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र सौ शैय्या चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा जिस स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई। वह सीतापुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वह बक्शी का तालाब स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लैब टेक्नीशियन पर कार्यरत है। उसने जीआरसी कालेज में क्वॉरेंटीन लोगों के सैम्पल लिया था। उसमें भी कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच करायी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर वह सीतापुर के सिधौली तहसील निवासी कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में लैब टेक्नीशियन अपने गांव आया हुआ था।

रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम, एसपी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके गांव गए थे। संक्रमित युवक को खैराबाद सीएससी के कोविड लेवल एक वार्ड में भर्ती कराया गया। लखनऊ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बख्शी का तालाब स्थित सीएचसी सील कर कर्मचारियों को क्वॉरेंटीन कराया गया और जांच के लिए सैम्पल भेज गये हैं। बताते चले कि राजधानी में विभिन्न इलाकों से पकड़े गये जमातियों को बीकेटी स्थित एक निजी मेडिकल कालेज और राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमोहनलालगंज में आठ संदिग्ध मौत
Next articleयह दवा कोरोना से मृत्यु दर रोकने में असफल : मेडिकल स्टडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here