Advertisement
Home Medical News PPE kit पहन मंत्री ने की कोरोना मरीजों से मुलाकात

PPE kit पहन मंत्री ने की कोरोना मरीजों से मुलाकात

0
895

 

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित नवनिर्मित कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पीपीई किट पहनकर वहां भर्ती मरीजों से मिलकर व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। मरीजों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में एवं उन्हें मिल रही चिकित्सीय एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने केजीएमयू कोविड अस्पताल में आईसीयू के 14 मरीजों सहित कुल 48 मरीजों से मिलकर उनका हालचाल लिया। इस दौरान कोविड अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अविनाश अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने डाक्टरों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत एवं मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को दिए जा रहे चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बांदा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद आदि जनपदों में अस्पतालों का निरीक्षण कर अब तक कुल 185 कोरोना संक्रमित मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में एवं उन्हें मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ले चुके हैं।

Previous articleराजधानी में 14 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत
Next articleCorona infection free मरीज जरूर खायें च्यवनप्राश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here