Advertisement
Home Crime महिला के खाते से उड़ाए हजारों

महिला के खाते से उड़ाए हजारों

0
856

लखनऊ। मानकनगर क्षेत्र में जालसाजों ने एक महिला के एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल करके खाते से हजारों रुपये उड़ा दिये। महिला को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस और बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरडीएसओ में रहने वाली डीबी खान सेंट्रल स्टोर में ओएस के पद पर कार्यरत हैं। महिला ने बताया कि उसका बैंक खाता आलमबाग में है। दोपहर उसके मोबाइल नम्बर पर एक फोन आया और खुद को बैंककर्मी बताते हुए खाते के वैरिफिकेशन की बात कही। जालसाज ने महिला को झांसे में लेकर एटीएम की जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ देर बाद महिला के खाते से 45 हजार रुपये के निकाले जाने का मैसेज आया।

इस पर महिला के होश उड़ गये। महिला बैंक पहुंची और अधिकारियों को सूचना दी। महिला ने मानकनगर में पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस महिला की तहरीर पर जांच में जुटी है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleडीसीएम ने बुलेट सवार तीन लोगों को रौंदा
Next articleप्रदेश में पहली बार पीडियाट्रिक एनेस्थिसिया पर होगी राष्ट्रीय कार्यशाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here